Rajasthan BSTC 2025: राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल वन में शामिल होने के लिए आपको राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा पास करनी होगी। बीएसटीसी परीक्षा हर साल एक बार आयोजित की जाती है। बीएसटीसी कोर्स 2 साल का होता है, जिसे पहले शिक्षा विभाग बीकानेर द्वारा आयोजित किया जाता था, लेकिन वर्तमान में इसे वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा द्वारा आयोजित किया जा रहा है। वर्तमान में राजस्थान बीएसटीसी में 26000 से अधिक सीट संचालित हैं। इस नोटिफिकेशन में राजस्थान बीएसटीसी 2025 के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से दी गई है। इसे अंत तक पढ़ें।
Rajasthan BSTC 2025 Important Links
Rajasthan BSTC 2025 Notification | Click Here |
Rajasthan BSTC 2025 Application Form | Click Here |
Rajasthan BSTC 2025 Admit Card | Click Here |
Rajasthan BSTC 2025 Exam Date | Click Here |
Rajasthan BSTC 2025 Exam Pattern | Click Here |
Rajasthan BSTC 2025 Syllabus | Click Here |
Rajasthan BSTC 2025 Answer Key | Click Here |
Rajasthan BSTC 2025 Cut off | Click Here |
Rajasthan BSTC 2025 Result | Click Here |
Rajasthan BSTC 2025 Counselling | Click Here |
Rajasthan BSTC 2025 Notification
अक्सर सभी लोग यह खोज रहे होते हैं कि राजस्थान बीएसटीसी 2025 के फॉर्म कब निकलेंगे, तो हम आपको बता दें कि राजस्थान बीएसटीसी 2025 का नोटिफिकेशन अप्रैल 2025 में जारी किया जा सकता है। नोटिफिकेशन वर्तमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा द्वारा जारी किया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है।
Rajasthan BSTC 2025 Application
डीएलएड का फॉर्म कब निकलेगा 2025 राजस्थान? डीएलएड के फॉर्म अप्रैल अंत या मई 2025 के शुरुआत में शुरु होने की पूरी संभवाना बताई जा रही है। आवेदन प्रक्रिया शुरु होने के बाद आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते है बात करे 2025 में बीएसटीसी पंजीकरण की अंतिम तिथि क्या है? अभी बोर्ड के द्वारा अंतिम तिथि के बारे कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नही की गईं है।
Rajasthan BSTC 2025 Form Fess
सभी स्टूडेंट्स जानना चाहते है की बीएसटीसी की फॉर्म फीस कितनी है? अगर आप सामान्य BSTC के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको आवेदन शुल्क के रूप में ₹450 का भुगतान करना होगा। अगर आप संस्कृत BSTC के लिए आवेदन करते हैं, तो आपको आवेदन शुल्क के रूप में ₹450 का भुगतान करना होगा। अगर आप सामान्य और संस्कृत दोनों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको आवेदन शुल्क के रूप में ₹500 का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड आदि के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।
Rajasthan BSTC 2025 Form Fess | Form Fess |
सामान्य बीएसटीसी | 450 रुपये |
संस्कृत बीएसटीसी | 450 रुपये |
सामान्य बीएसटीसी व संस्कृत बीएसटीसी दोनों के लिए | 500 रूपये |
Rajasthan BSTC 2025 Age Limit
राजस्थान बीएसटीसी 2025 प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की जाएगी। इसके साथ ही, सभी आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी।
Age Relaxation For Rajasthan BSTC 2025 | Boys | Girls |
सामान्य | 0 Year’s | 05 Year’s |
ओबीसी | 05 Year’s | 10 Year’s |
ईडब्ल्यूएस | 05 Year’s | 10 Year’s |
अति पिछड़ा वर्ग | 05 Year’s | 10 Year’s |
एससी | 05 Year’s | 10 Year’s |
एसटी | 05 Year’s | 10 Year’s |
Rajasthan BSTC 2025 Eligibility Criteria
राजस्थान बीएसटीसी 2025 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार को न्यूनतम 12वीं कक्षा किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से उत्तीर्ण होना आवश्यक है। जो अभ्यर्थी वर्तमान में 2024 में 12वीं कक्षा में हैं और उनकी परीक्षा संपन्न हो चुकी है, वे भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, ऐसे उम्मीदवारों को काउंसलिंग के समय अपनी 12वीं की मार्कशीट प्रस्तुत करनी होगी। इस नियम के तहत, वे छात्र भी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं, जिनका परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है।
Rajasthan BSTC 2025 Admit Card
राजस्थान बीएसटीसी 2025 एडमिट कार्ड कब आएगा? राजस्थान बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा से एक सप्ताह पहले जारी कर दिए जाएगे। एडमिट कार्ड बीएसटीसी 2025 की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएगे। आधिकारिक वेबसाइट का लिंक इस लेख के अंत में दिया गया है। सबसे बड़ी बात ये है, कि बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा में उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र उनके ग्रह जिले में ही दिया जाता है।
Rajasthan BSTC 2025 Exam Date
पिछली बार राजस्थान बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा का आयोजन जून 2024 में किया गया था। इस बार अभी तक परीक्षा तिथि को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, अनुमान है कि आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के लगभग एक महीने बाद परीक्षा आयोजित की जाएगी। जैसे ही परीक्षा तिथि जारी होगी, आपको इसकी सूचना तुरंत प्रदान की जाएगी।
Rajasthan BSTC 2025 Exam Pattern
बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा 2025 का परीक्षा पैटर्न इस प्रकार है:-
- परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय और वस्तुनिष्ठ प्रकार के होते हैं।
- पेपर हल करने के लिए कुल 3 घंटे का समय दिया जाता हैं।
- प्रत्येक प्रश्न अधिकतम तीन अंकों का होता हैं।
- परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाते हैं जो अधिकतम 600 अंकों के होते हैं।
- बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा में किसी भी प्रकार की कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होती है, इसलिए सभी प्रश्नों को हल करना अनिवार्य हैं।
Subject | Number of questions | Number of Mark’s |
सामान्य ज्ञान | 50 questions | 150 Mark’s |
शिक्षण अभिरुचि | 50 questions | 150 Mark’s |
भाषा हिंदी व संस्कृत | 30 questions | 90 Mark’s |
इंग्लिश | 20 questions | 60 Mark’s |
रिजनिंग | 50 questions | 150 Mark’s |
Total | 150 questions | 600 Mark’s |
Rajasthan BSTC 2025 Syllabus
राजस्थान बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा में निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं:
- सामान्य राजस्थान का सामान्य ज्ञान
- शिक्षण अभिरुचि
- भाषा (हिंदी और संस्कृत)
- अंग्रेज़ी (English)
- रीजनिंग (Reasoning)
Rajasthan BSTC 2025 Syllabus For General Awareness
- ऐतिहासिक पक्ष
- राजनीतिक पक्ष
- कला संस्कृति और साहित्य
- आर्थिक पक्ष
- भौगोलिक पक्ष
- लोक जीवन
- सामाजिक जीवन
- पर्यटन क्षेत्र
- राजनीतिक पक्ष
Rajasthan BSTC 2025 Syllabus For Reasoning
- मानसिक योग्यता
- तार्किक योग्यता
- दो वस्तुओं की आंशिक सामान्य या समरूपता
- विभेदीकरण
- संबंधता
- विश्लेषण
- तार्किक चिंतन
Rajasthan BSTC 2025 Syllabus For Teaching Aptitude Syllabus
- शिक्षण अधिगम
- नेतृत्व गुण
- सृजनात्मकता
- सतत व व्यापक मूल्यांकन
- संप्रेषण कौशल
- व्यावसायिक अभिवृत्ति
- सामाजिक संवेदनशीलता
Rajasthan BSTC 2025 Syllabus For Hindi
- पर्यायवाची शब्द
- विलोम शब्द
- युग्म शब्द
- वाक्य विचार
- शुद्धिकरण शब्द शुद्ध
- वाक्य शुद्ध
- मुहावरे
- कहावत
- संधि, संधि विच्छेद
- समास, समास विग्रह
- उपसर्ग, प्रत्यय
- वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द
Rajasthan BSTC 2025 Syllabus For English
- Spelling Error
- One Word Substitution
- Antonym
- Tense
- Articles
- Connectives
- Correction of Sentences
- Kind of Sentences
- Sentence Completion
- Prepositions
- Vocabulary
- Synonym
- Narration
- Spotting Errors
- Comprehension
Rajasthan BSTC 2025 Result
रिजल्ट जारी होने के बाद आप निम्नलिखित चरणों का पालन करके अपना राजस्थान बीएसटीसी 2025 रिजल्ट देख सकते हैं:-
- सबसे पहले बीएसटीसी 2025 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर “रिजल्ट्स” के विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद, अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- लॉगिन करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लें, जिसे आप भविष्य में काउंसलिंग के समय उपयोग कर सकते हैं।
BSTC Counselling 2025 Fees
रिजल्ट जारी होने के बाद, जो उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें बीएसटीसी 2025 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म सबमिट करना होगा। काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को ₹3000 शुल्क के रूप में जमा करना होगा। यदि उम्मीदवार को कॉलेज आवंटित किया जाता है, तो उन्हें ₹13,500 फीस के रूप में जमा करनी होगी। काउंसलिंग और फीस से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ें।
BSTC Counselling 2025 Documents List
बीएसटीसी 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- प्रवेश पत्र (Admit Card)
- कक्षा 10वीं और 12वीं की अंक तालिका
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
- चरित्र प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट की डिटेल्स (यदि कॉलेज अलॉटमेंट नहीं होता है, तो काउंसलिंग फीस रिफंड के लिए आवश्यक)।
Rajasthan BSTC 2025 Official Website
राजस्थान बीएसटीसी 2025 की आधिकारिक वेबसाइट यह predeledraj2024.in है। इस वेबसाइट पर आपको बीएसटीसी 2025 से संबंधित सभी जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा तिथि, प्रवेश पत्र, परिणाम, काउंसलिंग, और अन्य अपडेट समय-समय पर उपलब्ध करवाई जाती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम जानकारी के लिए इस वेबसाइट को नियमित रूप से विजिट करते रहें।